उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

सड़क सुरक्षा को लेकर एसआरपी इण्टर कॉलेज में प्रधानाचार्य ने ऑनलाइन गोष्ठी कर दिलाई शपथ

कोंच। नगर के एसआरपी इंटर कालेज में सड़क सुरक्षा व सुरक्षित यातायात के लिये कॉलेज में ऑनलाइन गोष्ठी कर प्रधानाचार्य हरिपति सहाय कौशिक ने यातायात के नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई।
इस दौरान प्रधानाचार्य ने बताया सड़क सुरक्षा के प्रति शपथ ग्रहण वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। जिसमें अभिभावक संघ की अध्यक्ष स्नेह राजा व विद्यालय स्टाप एव छात्र छात्राओं के साथ गोष्टी की गई वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करते हुये कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिपति सहाय ने समझाया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हैलमेट का प्रयोग करे सीट बेल्ट का उपयोग करे, तेज रफ्तार से वाहन न चलाये, ड्राइविंग करते समय यातायात के नियमो का पालन करें, गलत दिशा में वाहन न चलाये, सड़क सुरक्षा शपथ लेने का उद्देश्य लोगो को सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य ने सभी छात्र छात्राओं व स्टाप को ऑनलाइन शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रवक्ता एस पी सिंह, ब्रजेन्द्र अहिरवार, अतुल अहिरवार, नरेंद्र परिहार वर्चुअल गोष्ठी को सम्बोधित कर सड़क सुरक्षा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रवक्ता रमेश चन्द्र पांडेय, रवीश चतुर्वेदी, रविन्द्र कुमार, विजय वर्मा विवेक द्विवेदी, अनुपम शर्मा गम्भीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button