श्रीअन्न योजनांतर्गत किसानों को निःशुल्क बांटी जा रही मोटे अनाज की किटें
खुद भी उगाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें मोटे अनाजों का उत्पादन करने के लिए

कोंच (पीडी रिछारिया) शासन द्वारा मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही श्री अन्न योजना के अंतर्गत किसानों को स्थानीय राजकीय कृषि बीज भंडार पर निःशुल्क रूप से मोटे अनाजों की मिनी किट बांटी जा रही है। विभाग में पदस्थ एसएमएस नीरज कुमार ने मंगलवार को बताया कि मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को यह किट बांटी जा रही है। मोटे अनाजों में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है जो मनुष्य की हड्डियों के लिए लाभकारी है। मोटे अनाजों का समर्थन मूल्य भी 3150 रुपए प्रति कुंतल सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। उन्होंने किसानों को जागरूक करते हुए कहा है कि मोटे अनाजों का उत्पादन करें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। मंगलवार को क्षेत्र के तमाम किसानों ने मोटे अनाज की मिनी किट भी खरीदीं। इस दौरान एसएमएस मोहनलाल, कृषि बीज गोदाम प्रभारी गोविंदनारायन कोंच व नरेंद्र सिंह धंजा, टीएसी विनोद कुमार आदि रहे।



