उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर
ये बेसिक शिक्षा विभाग है साहब, गुरू जी स्कूल की जगह बीआरसी पर कर रहे बीईओ की सेवा


इसकी बानगी बीआरसी कालपी में देखने को मिल जाएगी। पहले से ही भ्रष्टाचार की तमाम जांचों का सामना कर रहे खण्ड शिक्षा अधिकारी महेवा आनंद भूषण ने अपनी और बीआरसी पर कार्यरत कर्मियों की सुख सुविधा का ध्यान रखते हुए चपरासी के स्तर का काम करने हेतु बाकायदा आदेश जारी कर शिक्षकों की ड्यूटी बीआरसी पर जूता-मोजा वितरण करने में लगाकर शासन की व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। यह आदेश विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बीआरसी के एक कर्मचारी ने दबी जुबान बताया कि उक्त खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा बीआरसी के स्टाफ से अपने घर के काम कराए जाते हैं। इस वजह से बीआरसी की व्यवस्था हेतु शिक्षकों को समय-समय पर स्कूल से हटाकर बीआरसी सम्बद्ध किया जाता है। वहीं एक शिक्षक संघ के पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त खण्ड शिक्षा अधिकारी के भ्रष्टाचार की मोटी फाइल तैयार हो चुकी है, जल्द ही शासन को शिकायत प्रेषित की जाएगी।