उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर
अपनेे को घिरता देख मंगलसूत्र छोड़ कर भागा बदमाश


चूंकि आजकल आधारों मेें व्यापक पैमानेे पर लोग संशोधन करा रहे हैं जिनमें तमाम प्रवासी मजदूर भी हैं जिन्हें अपनेे नाम पते ठीक करानेे हैं सो डाकघर में काफी भीड़भाड़ लगभग रोज ही लग रही है जबकि सुरक्षा व्यवस्था नहीं होनेे से वहां जेबकतरे और छिनैती करने बालेे भी घात लगाए वहां फिरते रहते हैं। जानकारी के मुताबिक तहसील कोंच के थाना कैलिया क्षेत्र के ग्राम ऐबरा निवासी किसान ब्रजेश पाल की ममता पत्नी के आधार कार्ड में उसके मायके का पता लिखा था जिसेे दुरुस्त कराने वह अपने पति के साथ बजरिया उप डाक घर में आई थी। इसी बीच भीड़भाड़ का फायदा उठा कर एक बदमाश ने ममता के गले पर झपट्टा मारा और मंगलसूत्र छीन कर भागा। ममता के पति नेे उसेे दौड़ा लिया, पीछे पीछेे तमाम भीड़ भी दौड़ पड़ी। बदमाश ने खुद को घिरता देखा तो पानी की टंकी के पास मंगलसूत्र फेंक कर वह गलियों में भाग गया। ममता का पति मंगलसूत्र मिलने पर बापिस लौट आया। कोतवाल इमरान खान का कहना है उन्होंनेे पुलिस को बदमाश को ट्रेस करनेे के लिए लगा दिया है औैर जल्दी ही उसे पकड़ लिया जाएगा। पोस्टमास्टर आर.बी. अवस्थी ने कोतवाली पुलिस को इस घटना की लिखित शिकायत देते हुए सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।