नौकरी लगवाने के नाम पर ऐंठे लाखों रूपये, पुलिस को दी तहरीर

उरई। शहर के मोहल्ला नया रामनगर निवासी एक व्यक्ति ने दो लोगों पर उसकी पत्नी व एक रिश्तेदार से नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठने का आरोप लगाया। उसने बताया कि जब नौकरी नहीं लगी तो उसने उक्त लोगों से रुपए वापस मांगे तो उक्त लोग उन्हें धमकाने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
उरई कोतवाली में तहरीर देकर शहर के मोहल्ला नया रामनगर निवासी अमित पाठक ने बताया कि बीते दिनों उसकी पत्नी और एक रिश्तेदार की सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का राजवीर पुत्र योगेंद्र कुमार निवासी जानकीपुरम लखनऊ और उसके एक साथी ने झांसा देकर उनसे दस लाख साठ हजार रुपए और उसके रिश्तेदार से करीब सत्रह लाख रुपए राजवीर ने ऐंठे लिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी दोनों की नौकरी नहीं लगी तब उन लोगों ने राजवीर से दिए गए रुपए वापस मांगे तो वह धमकाने लगा और जान से मारने की धमकी दी। अमित पाठक की तहरीर पर पुलिस ने राजवीर और उसके साथी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।



