उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 14 शिकायतें, 3 का हुआ मौके पर निस्तारण

कोंच। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनने के बाद उनका निस्तारण किए जाने के निर्देश एसडीएम अतुल कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि समस्याओं को पूरी पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण समाधान करें, निस्तारण कार्य में हीलाहवाली या लीपापोती कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

तहसील स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को तहसील सभागार में एसडीएम अतुल कुमार की अध्यक्षता और तहसीलदार अभिनव तिवारी की मौजूदगी में किया गया जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 14 शिकायतें आईं, 3 का मौके पर निस्तारण किया गया। ग्राम अंडा निवासी संजना पत्नी अवधेश ने बताया कि पैतृक बंटवारे में उसे घर की जो गैलरी मिली है वहां परिवार के ही अन्य लोग अपने जानवर बांधकर कब्जा किए हुए हैं और विरोध करने पर गाली गलौज कर मारपीट करते हैं। संजना ने एसडीएम से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

कस्बे के भगत सिंह नगर और आजाद नगर निवासी सोनू, अनवार, तौफीक, निखिल आदि ने ट्यूबवेल नं. 3 के ऑपरेटर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बताया कि इससे इलाके में गंभीर पेयजल संकट की स्थिति है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी कोंच रंगनाथ चौधरी, बीईओ नदीगांव दिग्विजय सिंह, बीडीओ प्रतिभा शल्या, एसडीओ विद्युत अनुरुद्ध मौर्य, अवर अभियंता जल संस्थान आलोक श्रीवास्तव, आपूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी, नगर पालिका आरआई सुनील यादव, गल्ला मंडी से मोहम्मद अजीम, थानाध्यक्ष एट कामता प्रसाद, कोतवाली से दरोगा विवेक कुमार, हरिशंकर सिंह नदीगांव, अशोक कुमार कैलिया आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button