उत्तर प्रदेशलखनऊ
इंसानियत वेलफ़ेयर सोसाइटी ने अकबर नगर मे लगाया विशाल रक्तदान शिविर

-
बड़ी संख्या नवयुवकों में ने किया रक्तदान
लखनऊ। इंसानियत वेलफेयर सोसाइटी ने आज अकबर नगर मे विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। गंभीर बीमारी से पीड़ित गरीब, असहाय और लाचार जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए लगाए गए
विशाल रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगो ने पहुँचकर रक्तदान किया।इस आयोजन के मुख्य अतिथि अनिल अरोरा प्रमुख सचिव थे। श्री अरोरा ने इंसानियत वेलफेयर सोसाइटी के कार्यों की जमकर सराहना की। इस रक्तदान शिविर में लगभग 53 लोगो ने रक्तदान किया।
आज के शिविर में संस्था के अध्यक्ष क़ुदरत उल्ला ने 50 वी बार रक्तदान किया। कार्यक्रम में मौजूद सपा यूथ विंग के महासचिव राहुल सिंह के कहा कि इंसानियत की सेवा के लिए लोगो को रक्तदान करते रहना चाहिए।




