उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

अपर जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक हुई सम्पन्न

उरई। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु आज माननीय जनपद न्यायाधीश श्री विरजेन्द्र कुमार सिंह के कुशल-मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी/अपर जिला न्यायाधीश श्री सतीश चन्द्र द्विवेदी के विश्राम कक्ष में उनकी अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक सम्पन्न हुई। इसमें उपस्थित न्यायिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती पारूल पॅवार द्वारा बताया गया कि आज नोडल अधिकारी/अपर जिला न्यायाधीश श्री सतीश चन्द्र द्विवेदी नेे जिला प्रशासन के अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) श्री योगेन्द्र सिंह से कहा कि वे विभिन्न उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालयों में लम्बित दाण्डिक प्रकीर्ण वादों को चिन्हित कराकर अतिशीघ्र इनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध करायें और अपने विभाग से सम्बन्धित मामलों में तत्परता से पैरवी कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप कुमार वर्मा से कहा गया कि वह अपने स्तर से सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को इस आशय का निर्देश निर्गत करें कि वे विभिन्न न्यायालयों से निर्गत सम्मन/नोटिसों का तामीला शत् प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें, क्योंकि यह तथ्य संज्ञान में आया है कि कतिपय थानों से सम्मन/नोटिसों का तामीला सही ढंग से नहीं कराया जाता है। इस सम्बन्ध में ढिलाई न बरती जाये।

उन्होंने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० वीरेन्द्र सिंह से अपेक्षा की गयी कि वह आशा बहुओं की होने वाली नियमित बैठकों में राष्ट्रीय लोकअदालत के आयोजन का प्रचार कराये जाने हेतु उन्हें निर्देशित करें तथा चिकित्सा विभाग से सम्बन्धित लम्बित तथा प्री लिटिगेशन वादों की नियत वादों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उरई को शीघ्रातिशीघ्र प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने परिवहन विभाग के प्रतिनिधि वरिष्ठ सहायक श्री रामगोपाल से ऐसे मामलों को चिन्हित करने व आवयश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने को कहा जो लोकअदालत में निस्तारित कराये जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button