उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

यूपी पुलिस ने प्रियंका गाँधी को आगरा जाने से रोका, पुलिस से हुई धक्का मुक्की

उरई (जालौन) कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी सरकार की पुलिस ने आगरा जाने से रोक दिया है। वह पुलिस हिरासत मरे शख्स के परिवार से मुलाकात करने जा रही थीं। इसी दौरान लखनऊ आगरा हाईवे पर योगी की तानाशाही रवैया दमनकारी सरकार एवं पुलिस द्वारा प्रियंका जी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी आचार्य प्रमोद कृष्णन को रोक गया।

इसे लेकर प्रियंका ने ट्ववीट भी किया था। उन्होंने लिखा था कि किसी को पुलिस कस्टडी में पीट-पीटकर मार देना कहां का न्याय है। आगरा पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मीकि की मौत की घटना निंदनीय है। भगवान वाल्मीकि जयंती के दिन उ० प्र० सरकार ने उनके संदेशों के खिलाफ काम किया है। इसकी उच्च स्तरीय जांच व पुलिस वालों पर कार्रवाई हो व पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले।

https://youtu.be/nLYwiVkWtZQ

प्रियंका जी को आगरा हाइवे पर पुलिस द्वारा रोके जाने की जानकारी जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुई तो कार्यकर्ताओं ने आगरा हाईवे पहुंचकर योगी की पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी दी। इस दौरान जनपद जालौन से भी कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंच गए जहां उनकी पुलिस से धक्का मुक्की हुई जिसके उन्हें गिरफ्तार भी किया गया।

इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रमोद पांडे जी के नेतृत्व में जनपद जालौन से आए हुए पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी राजीव नारायण मिश्रा, चौधरी श्याम सुंदर पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, डॉक्टर रेहान सिद्दीकी शहर अध्यक्ष उरई, धीरेंद्र शुक्ला सेवादल अध्यक्ष, लालू सेठ वरिष्ठ कांग्रेस नेता, राजकुमार वर्मा महासचिव शहर कांग्रेस कमेटी आदि कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button