कालपी में बूथ स्तर पर उतरे समाजवादी, वोट बढ़ाने का कार्यक्रम हुआ चालू

कालपी (योगेश द्विवेदी) आज दिन शनिवार को नगर में नवनियुक्त बूथ सर्वेक्षण पर्यवेक्षक अमर सिंह चंदेल, अजीत सिंह यादव, उवैश पठान सहित बूथ प्रभारी अंकित विश्नोई, गुलाम कादिर, बूथ नं० 293/294 गणेश गंज में वोट बढ़ाने का कार्य किया है। तथा मिशन 2022 को सफल बनाने के लिए जमीन पर मेहनत कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने में कार्यकर्ता लगे हैं।
कालपी नगर प्रभारी अजीत सिंह यादव ने पार्टी नेतृत्व व जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव द्वारा दिये जा रहे दिशा निर्देशों को पूरी तरह जमीन पर उतारने में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लगे हुए है। नगर प्रभारी अजीत सिंह यादव ने बताया कि शहर के प्रत्येक बूथ पर वोट सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। हम सभी सपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जा कर जनता से संपर्क बनाएंगे तथा बूथ अध्यक्ष के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा नए वोट बढ़ाने का कार्य करेंगे। वही शनिवार को बूथ नम्बर 293/294 पर बोट बढ़ाने का कार्य किया गया है।