उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

मिनी राजधानी में हुआ सत्ता परिवर्तन, किरन बनी प्रधान

सोनू यादव बोले, अब गांव में पात्रों को मिलेगा हक
उरई। डकोर ब्लॉक के गांव डकोर को सपा शासन में मिनी राजधानी बोला जाता है। इस गांव में एक ऐसा परिवार था जो लगातार 20 साल से प्रधानी पर काबिज था। इस बार समीकरण कई बार बदले। आरक्षण व्यवस्था बदली लेकिन डकोर में पिछड़ा वर्ग आरक्षित सीट होने के नाते इस बार समीकरण जैसे की तैसे थे। इस बार चुनावी मैदान में आधा दर्जन से अधिक लोग चुनाव में प्रधान बनने को उतरे थे। उसमें वह परिवार भी शामिल था, जिसके पास पिछले बीस साल से प्रधानी थी। कुलदीप यादव की माता लक्ष्मी देवी इस बार भी चुनाव मैदान में उतरी थी। वही दूसरी ओर सोनू यादव की पत्नी किरन देवी भी अपनी किस्मत आजमा रही थी। लेकिन इस बार डकोर की जनता ने सोनू यादव का साथ दिया। 20 साल से गांव की सत्ता में काबिज परिवार को हटाने का मन बना लिया था। सोनू यादव बताते हैं उनके साथ युवाओं के साथ बुजुर्गों का भी आशीर्वाद है। इस बार उन्होंने लक्ष्मी देवी को हराकर किरन को 589 वोट से विजय दिलाई। सोनू यादव बताते हैं कि उनका गांव और ब्लाक एक ही है। ऐसे में उन्हें विकास कार्य के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। गरीबों के लिए हमेशा उनकी मदद के लिए खड़े होंगे। सभी पात्रों को निष्पक्षता से उनका हक दिलाने का काम किया जाएगा। आवास और सरकारी योजना का लाभ दिलाने में पूरी कोशिश की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button