सूरज ज्ञान महाविद्यालय में छात्र छात्राओं को मिले स्मार्ट फोन

कोंच। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत सूरज ज्ञान महाविद्यालय कोंच में शुकवार दिनांक 24 नवम्बर को प्रदीप गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कोंच के मुख्य आतिथ्य में छात्र/छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किये गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ वीरेंद्र बोहरे ने की। श्रीमती राजेश्वरी यादव पूर्व क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा मोर्चा भाजपा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

महाविद्यालय प्रवक्ता सुरेन्द्र यादव, अजय स्वर्णकार, हरिओम तिवारी, रहीस अहमद आदि ने अतिथियों का माल्यर्पण कर स्वागत किया। अपने सम्बोधन में चैयरमैन प्रदीप गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के द्वारा ये योजना छात्र/छात्राओं के विकास के लिए लागू की गई है। इन स्मार्टफोन के माध्यम से आप सभी अपने अध्ययन को आगे बढ़ाए और नित नई तरक्की करे।

कार्यक्रम का संचालन बीएड विभाग प्रभारी डॉ आशुतोष मिश्रा ने किया। आभार महाविद्यालय प्राचार्य डॉ वीरेंद्र बोहरे ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर बीएलएड, बीए, बीकॉम के छात्र/छात्राओ को स्मार्टफोन वितरित किये गए। इस अवसर पर व्यवस्था में डॉ सुनील मुदगिल, शैलेंद्र नगाइच, नीरज सोनी, भरत अग्रवाल, अनिल यादव, विकास ठाकुर, अखिलेश यादव, आशुतोष पटेल, रितिक यादव, जय कुमार आदि महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।



