शहजादपुरा सीट पर मजबूत हुए रामेंद्र त्रिपाठी, शिवकांत ने दिया समर्थन

उरई। जिला पंचायत सीट शहजदपुरा सीट से समाजवादी पार्टी के युवा प्रत्याशी रामेंद्र त्रिपाठी की स्थिति उस समय और भी ज्यादा मजबूत हो गई जब समाजसेवी और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ऩे की मंशा पाले शहजादपुरा निवासी शिवकांत दौंदेरिया ने अपना समर्थन दे दिया।
आज पत्रकारों से वार्ता करते हुए शिवकांत दौदेरिया ने कहा कि वह बीते काफी समय से शहजादपुरा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर जनसंपर्क कर रहे थे। लेकिन कांग्रेस ने उनके जैसे निष्ठावान कार्यकर्ता पर भरोसा नहीं जताया और उन्हें कांग्रेस से उम्मीदवार नहीं बनाया। लेकिन वह चुनाव लड़ने का मन बना चुका थे। युवा नेता रामेंद्र त्रिपाठी के चुनाव मैदान में आने के चलते अब वह खुद चुनाव न लड़कर रामेंद्र त्रिपाठी के समर्थन के लिए वोट मांगेंगे। शिवकांत ने अपने समर्थकों से अपील की की वह रामेंद्र को अपना वोट दें। निश्चित तौर पर रामेंद्र त्रिपाठी क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देंगे। वार्ता के दौरान आनंद शुक्ला, आदित्य शुक्ला, अरविंद गिरि, महेश त्रिवेदी, अभिराज दुबे, सिंकल मिश्रा, दीपू त्रिपाठी, रामदास यादव, गजराज कुशवाहा, शिखर श्रीवास्तव, महेंद्र निरंजन, बलवान गुर्जर, मुनेश तिवारी, लाखन निरंजन, राजबहादुर विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।