क्षेत्र के चौमुखी विकास के वादे के साथ भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे गए वोट

कालपी। महेवा जिला पंचायत सीट से भाजपा प्रत्याशी शिव देवी के समर्थन में चुनाव चिह्न घुड़सवार के लिए यमुना पट्टी के गांव में उनके पुत्र भाजपा मंडल अध्यक्ष रिशाल सिंह चौहान के साथ सैकड़ों भाजपाइयों ने वोट मांगे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महेवा जिला पंचायत सीट पर सिंबल मिलते ही भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी शिव देवी पत्नी वीर सिंह कुटरा मगरौल के समर्थन में उनके पुत्र व भाजपा मंडल अध्यक्ष रिशाल सिंह चौहान ने सोमवार को यमुना पट्टी के ग्राम मैनूपुर, मगरौल, नयापुरवा, हीरापुर, देवकली, कीरतपुर, शेखपुर गुढ़ा, गुढ़ा खास व मदारनपुर आदि गांवों में तूफानी जनसंपर्क कर क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए तथा प्रदेश में योगी आदित्यनाथ व केंद्र में नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए बैलट पेपर क्रमांक बारह पर घुड़सवार पर मोहर लगाकर शिव देवी को विजयी बनाने की अपील की। इस जनसंपर्क अभियान में उमाशंकर निषाद पूर्व प्रधान, बदलू निषाद, रामसेवक निषाद, रामजीत कुशवाहा, छोटेलाल निषाद, रविंद्र सिंह पडऱी, धर्मेंद्र सिंह चौहान राजा ढाबा, रविंद्र सिंह मगरौल, प्रदीप चौहान सिकरी रहमानपुर, अनुराग पंडित आदि मौजूद थे। वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पांडेय ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विधायक जनसंपर्क कार्यालय में बैठक कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रभावी व विभिन्न समाज के जिम्मेदार लोगों के साथ प्रचार करने की रणनीति बनाई। इस दौरान नगर अध्यक्ष अमित पांडेय, सतेंद्र सिंह लंबरदार, अवधेश तिवारी, मयंक श्रीवास, सुरजीत सिंह, उदय प्रताप सिंह, सुबोध द्विवेदी, सुनील गुप्ता, सुन्नी तिवारी, संजय सोनकर, राकेश पुरवार, राजेंद्र साहू आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।