उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर
कनासी की महिला प्रधान का बीमारी के चलते हुआ निधन

कोंच (पीडी रिछारिया) हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत के आम चुनाव में नदीगांव विकास खंड की ग्राम पंचायत कनासी से निर्वाचित हुई महिला प्रधान गुड्डी देवी का बीमारी के चलते गुरुवार को निधन हो गया जिससे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया।
गंभीर रूप से बीमार हालत में गुड्डी देवी को इलाज हेतु उनके परिजन झांसी ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में मोंठ के समीप उनकी सांसों ने शरीर का साथ छोड़ दिया। बताया गया कि गुड्डी देवी बीते काफी समय से बीमार चल रहीं थीं। महिला प्रधान के निधन पर गांव और आसपास के इलाके में शोक व्याप्त हो गया। ब्लॉक के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित प्रधान संघ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।