उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

जनपद के रेलवे स्टेशनों पर विधिक जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन

उरई (जालौन) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अधीन मनाये जाने वाले ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत विधिक जागरूकता तथा विधिक सेवाओ की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से माननीय जनपद न्यायाधीश श्री तरूण सक्सेना के मार्ग-दर्शन में जिले के रेलवे स्टेशन व रेलवे जंक्शन पर पराविधिक स्वयंसेवक यात्रियों को कानूनी जानकारी मुहैया करा रहे हैं।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती रेनू यादव ने इस सम्बन्ध में बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित ‘‘आजादी के अमृत महोत्सव‘‘ के अधीन प्लान ऑफ एक्शन के अन्तर्गत पूरे जनपद में सभी स्थानों पर विधिक जागरूकता अभियान प्रतिदिन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उरई, कोंच कालपी रेलवे स्टेशन और एट जंक्शन पर पराविधिक स्वयंसेवकों द्वारा विधिक जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त की जाने वाली विधिक सेवाओं/योजनाओं की जानकारी यात्रियों को देने हेतु वहां कियोस्क लगाया जा रहा है।तहसील विधिक सेवा समितियों उरई, कोंच एवं कालपी के सचिव/तहसीलदार के पर्यवेक्षण में उक्त जागरूकता टीमें पराविधिक स्वयंसेवक टीम लीडर श्री महेश सिंह परिहार, रामदेव चतुर्वेदी, श्रीमती मनीषा चतुर्वेदी, महेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, योगेन्द्र तखेले, जगपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह आजाद, श्रीमती सीता तिवारी, स्नेशराजा, श्री इरफान खां, अरविन्द कुमार पाण्डेय, जितेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में इस विधिक जागरूकता अभियान को अपने लक्ष्य तक पहुंचा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button