उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

जिलाधिकारी ने विशेष अभियान चलाकर युद्ध स्तर पर आयुष्मान बनाने के दिए निर्देश

जनहितकारी कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मियों को दंडित करने के दिए निर्देश

उरई। 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक जनपद में विशेष अभियान चलाकर युद्ध स्तर पर आयुष्मान बनाने का जिलाधिकारी ने दिया लक्ष्य। इस जनहितकारी कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को चिन्हित कर पुरस्कृत करने और लापरवाही करने वाले कर्मियों को दंडित करने का दिया अधिकारियों को निर्देश।

जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार, उरई में आयोजित अंतर्विभागीय बैठक में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत विभिन्न श्रेणी में शेष बचे हुए सभी लाभार्थियों एवं वय वंदना योजना के अंतर्गत जनपद के समस्त 70+ आयु के वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड eKYC के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें जनपद के समस्त पंचायत सहायक, सीएचओ, आशा कार्यकत्रियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिका के अतिरिक्त सभी कोटेदार एवं सभी स्वास्थ्य कर्मी मिलकर अभियान के अंतर्गत शेष लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाएंगे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पात्र लाभार्थी परिवार के शेष रह गए सभी सदस्यों के साथ-साथ 70 वर्ष के आयु के वृद्धजनों का आयुष्मान कार्ड बनाने को कहा है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ देवेंद्र भिटौरिया ने बताया कि मुख्य सचिन उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद के सभी नौ विकासखंड के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में दिनांक 25 नवंबर 2025 से 25 दिसंबर 2025 तक विशेष अभियान चलाकर शेष बचे हुए सभी लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए डीआईयू के द्वारा माइक्रोप्लान बना लिया गया है और शासन से प्राप्त शेष बचे हुए सभी लाभार्थी परिवारों की श्रेणीवार सूची ग्राम स्तर तक सभी स्वास्थ्य कर्मियों को उपलब्ध करा दिया गया है। चिन्हित लाभार्थियों को प्रेरित करते हुए आयुष्मान कार्ड जमीनी स्तर से आशा कार्यकर्ता, संगिनी आंगनबाड़ी, पंचायत सहायक और सीएचओ के साथ-साथ आयुष्मान मित्र के द्वारा बनाया जाएगा।

आयुष्मान योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ आशीष कुमार झा ने बताया कि जिले में कुल चिन्हित 146721 लाभार्थी परिवारों में से 135986 परिवारों में आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। कुल 93% परिवारों में आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी किया जा चुका है। शेष 10735 लाभार्थी को चिन्हित कर लिया गया है जिनके परिवार के किसी भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बना है। उन्होंने बताया कि सूची को सभी ब्लॉक में ग्राम स्तर तक आशा कार्यकत्रियों को उपलब्ध करवा दिया गया है। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ अन्य विभाग मुख्य रूप से पंचायती राज विभाग और खाद्य एवं पूर्ति विभाग, श्रम प्रवर्तन विभाग और आईसीडीएस के द्वारा समन्वय स्थापित करते हुए लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।

मुख्य बिंदु :
कुल कितने लाभार्थी परिवार : 146721
कितने परिवारों में बनाए गए आयुष्मान कार्ड : 135986
शेष कितने परिवारों में कार्ड बनाने का है लक्ष्य : 10735
मोहल्ला निगरानी समिति के माध्यम से नगरीय क्षेत्र में बनेंगे आयुष्मान
ग्राम प्रधान को अभियान का बनाया गया है नोडल
स्वास्थ्यकर्मियों के साथ पंचायत सहायक और कोटेदार भी करेंगे eKYC

इस अंतर्विभागीय बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला पंचायती राज अधिकारी, समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला श्रम एवं प्रवर्तन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी एवं समस्त चिकित्सा अधीक्षक/ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के साथ डीआईयू आयुष्मान उपस्थित रहे।

जनपद जालौन में “आयुष्मान भारत” – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत दिनांक 25 नवंबर 2025 से 25 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले विशेष अभियान के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट –
1. जनपद जालौन में कुल 1,46,721 परिवारों मैं 6,61,192 सदस्यों का लक्ष्य निर्धारित है जिसके सापेक्ष अब तक कुल 1,35,986 परिवारों (93%) में 4,07,754 सदस्यों (62%) का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है।
2. इस विशेष अभियान के अंतर्गत शेष बचे हुए 2,53,438 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित है।
3. कुल चिन्हित 1,46,721 परिवारों में से 87,479 परिवारों में शत प्रतिशत सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। शेष 59,242 परिवारों में आंशिक सदस्यों के कार्ड बनाए गए हैं। इनकी सूची ब्लॉक वार, ग्राम पंचायत वार एवं नगर पंचायत वार शासन स्तर से प्राप्त कर ली गई है।
4. इस सूची में वे 10,735 परिवार भी सम्मिलित हैं जिनमें एक भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बनाया गया है।
5. इस अभियान में 70+ आयु के वृद्धजनों का भी आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया जाएगा। जिसकी एकमात्र पात्रता आधार कार्ड में 70 वर्ष की आयु पूरी होना है।
6. एसइसीसी 2011 सूची के अनुसार कुल 53,908 परिवारों में 2,99,934 सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। जिसके सापेक्ष 1,53,419 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। शेष 1,46,515 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं।
7. मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान की सूची के अनुसार कुल 1686 परिवारों में 5421 सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। जिसके सापेक्ष 1735 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। शेष 3686 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं।
8. अंत्योदय अन्न योजना की सूची के अनुसार कुल 43,873 परिवारों में 1,27,430 सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। जिसके सापेक्ष 99,378 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। शेष 28052 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं।
9. पात्र गृहस्थी 6 या 6 से अधिक सदस्यों वाले राशन कार्ड धारक परिवारों की सूची के अनुसार कुल 28,760 परिवारों में 1,86,824 सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। जिसके सापेक्ष 1,27,709 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। शेष 59,115 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं।
10. पात्र गृहस्थी 60+ सदस्यों वाले राशन कार्ड धारक परिवारों की सूची के अनुसार कुल 12,220 परिवारों में 21,539 सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। जिसके सापेक्ष 11,976 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। शेष 9572 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं।
11. उत्तर प्रदेश भवन निर्माण एवं कामगार श्रमिक की सूची के अनुसार कुल 3834 परिवारों में 13962 सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। जिसके सापेक्ष 9198 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। शेष 4764 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं।
12. आशा परिवारों की सूची के अनुसार कुल 1219 परिवारों में 3557 सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। जिसके सापेक्ष 2733 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। शेष 824 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं।
13. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के परिवारों की सूची के अनुसार कुल 1221 परिवारों में 2525 सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। जिसके सापेक्ष 1615 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। शेष 910 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button