उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

आज (रविवार) मेगा कैम्प आयोजित कर दी जाएगी कोविड टीके की ऐहतियाती डोज

उरई/जालौन। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कोविड टीके की मुफ्त एहतियाती डोज को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों पर कोविड टीके की एहतियाती डोज मुफ्त लगाई जा रही है। अब इस अभियान को और गति देने के लिए सात अगस्त रविवार को को एहतियाती डोज मेगा कैंप लगाया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन डी शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर सात अगस्त को जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, मेडिकल कालेज, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बने कोविड टीकाकरण केंद्रों पर मेगा कैंप आयोजित होगा। जिले में कुल 178 जगह टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेगा कैंप का उदघाटन मंत्री, सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा कराया जाएगा। इसकी तैयारियां कर ली गई है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए एहतियाती डोज लगवाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मेगा कैंप के लिए इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से फोन कॉल एवं निगरानी समिति, फ्रंट लाइन वर्कर, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दवारा व्यक्तिगत फॉलोअप किया जाएगा।

माइक्रो प्लान से होगा टीकाकरण –
मेगा वैक्सीनेशन कैंप के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। इसके लिए टीम गठित करने के साथ ही लोगों के साथ बैठक कर विस्तृत रणनीति तैयार की गयी है। सेशन साइट के अनुसार वैक्सीनेटर तथा वैरीफायर की टीम गठित कर दी गई है।

रविवार को इन जगहों पर होगा टीकाकरण –

क्षेत्र का नाम     टीकाकरण सत्र

रामपुरा                    13
कोंच                        07
पिंडारी                     16
नदीगांव                   07
महेबा                       24
कालपी                     08
माधौगढ़                  16
कुठौंद                      32
कदौरा                     13
जालौन                    10
छिरिया                    12
डकोर                       15
उरई                         05
———————————-
कुल                       178
———————————

9.78 लाख लोगों को लगाई जानी है ऐहितयाती डोज –
18 साल से अधिक आयु के 978958 लोगों को ऐहितयाती डोज लगाई जानी है। इसमें 83045 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चला रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button