उरई/जालौन। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में मिशन रोजगार युवाओं के साथ योगी सरकार के अंतर्गत निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उ प्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के नवचयनित 3209 नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र वितरण, पद स्थापना तथा संवाद कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।
मुख्यमंत्री द्वारा आज प्रदेश में चयनित 3209 नवनियुक्त नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र वितरण कर शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में जनपद जालौन के एनआईसी हाल में विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा, विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन एवं जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर द्वारा जनपद जालौन को आवंटित पैंतीस नवनियुक्त नलकूप चालकों के सापेक्ष उन्नीस नलकूप चालकों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र प्रदान करने के उपरांत विधायक एवं जिलाधिकारी द्वारा सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता नलकूप निर्माण खंड उरई जगन्नाथ प्रसाद, अधिशाषी अभियंता नलकूप खंड द्वितीय उरई विनोद कुमार एवं अधिशाषी अभियंता नलकूप खंड प्रथम उरई हरदेव प्रसाद सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।