सपाइयों ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया अखिलेश का जन्मदिन

कोंच (पीडी रिछारिया) सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 49वां जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया। सपाइयों ने केक भी काटा और खुशी का इजहार करते हुए अपने नेता के लिए दीर्घायु की कामना की।
इस मौके पर पार्टी संगठन कर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यकाल में प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी और संकल्प लिया कि वे ईमानदारी, निष्ठा और लगन से काम करके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मजबूत बनाएंगे तथा आगामी निकाय चुनाव 2022 और लोकसभा चुनाव 2024 में ज्यादा से ज्यादा सीटें जिताकर जन्मदिन का तोहफा देंगे। इस मौके पर माधौगढ विधानसभा अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चमरसेना, हाजी रहम इलाही कुरैशी, नगर अध्यक्ष छोटू टाइगर, रामानंद कुशवाहा, शिवम यादव, सचिन यादव दाऊ, मुन्ना कुरैशी मंत्री, सौरभ झा मोनू, श्यामू यादव, आफताब मकरानी, इरफान खान आदि मौजूद रहे।