उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर

समाजवादी लोहिया वाहिनी कमेटी का हुआ विस्तार

आरिफ वेग उपाध्यक्ष, अशरफ अंसारी, नगर अध्यक्ष व रवि यादव को सौपी विधानसभा अध्यक्ष की कमान
उरई/जालौनगुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी की संस्तुति पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष फरहत उल्ला ने शारिक बेग जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, अशरफ अंसारी नगर अध्यक्ष उरई लोहिया वाहिनी, शिवा यादव को लोहिया वाहिनी का उरई विधान सभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फरहत उल्ला जिलाध्यक्ष ने की। कार्यक्रम का संचालन शफीकुर्रहमान कश्फी ने किया।
उक्त कार्यक्रम कालपी रोड स्थित बृजवासी गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन पर जिलाध्यक्ष के द्वारा सौपी गयी है उसे निष्ठा और लगन के साथ निभाया जायेगा तथा पार्टी की नितियों को गांव-गांव पहुंचाने के लिए काम किया जायेगा जिससे सपा मुखिया अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत किया जा सके साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जिता कर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सके तथा भाजपा की जनविरोधी सरकार का तख्ता पलट किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष फरहत उल्ला मुहाम्मदाबाद ऋतुराज आशिफ़ राजपूत रविन्द्र, कादिर सलमानी, राहुल बाबा मौजूद रहे इसके अलावा समाजवादी पार्टी के नेताओं में प्रमुख रूप से आरिफ खान, आमिर फरीदी नगर सचिव सपा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र यादव मौखरी, अखिलेश यादव यूथ महिला बिग्रेड की प्रदेश अध्यक्ष कुसुम सक्सेना, सपा नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष शफीकुर्रहमान कश्फी, जिला कोषाध्यक्ष जमालुद्दीन पप्पू, नगर महासचिव शबीउददीन, मु. तारिक, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव बजरिया, आनंद, विधानसभा अध्यक्ष उरई भानू राजपूत, महेंद्र कठेरिया, विधानसभा महासचिव संतोष कोरी जीनू, देवेंद्र यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button