अपराधउत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर
चोरी की 11 मोटरसाइकिलों के साथ 3 अभियुक्त हुए गिरफ्तार एसपी ने किया खुलासा

उरई/जालौन। रविवार 15 जनवरी को जनपद जालौन के नवागंतुक पुलिस अधीक्षक डॉ० ईराज राजा ने जिला मुख्यालय उरई में स्थित पुलिस लाइन में चोरी की मोटरसाइकिलों के संबंध में खुलासा किया।
खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ० ईराज राजा ने बताया की जालौन कोतवाली पुलिस द्वारा 14 जनवरी 2023 को चोरी की 11 मोटरसाइकिल के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान अभियुक्त गणों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि पूर्व के मुकदमों की तारीखों पर जो खर्च होता था उन खर्चों को पूरा करने के लिए हम सभी मोटरसाइकिलें चुराते थे जिन्हें बेचकर हम अपनी तारीखों का खर्चा निकालते थे और ज्यादातर मोटरसाइकिल न्यायालय के आसपास चोरी करके अगली तारीख के लिए पैसा इकट्ठा करते थे।



