आलोक राठौर को राठौर समाज कल्याण समिति का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया

कोंच (जालौन)। राठौर समाज कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष अरविंद राठौर द्वारा आलोक राठौर व्यौना राजा को संगठन में जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त कर उन्हें बधाई दी। सोमवार को आयोजित समाज की बैठक में इसके अलावा सुरेंद्र राठौर प्रधान व अजब सिंह राठौर को महामंत्री, माता प्रसाद राठौर को कोषाध्यक्ष, देवेंद्र राठौर, रामबाबू राठौर, दीपेंद्र राठौर, उपाकांत राठौर, रवि प्रकाश राठौर, मोहन राठौर, भगवान राठौर को उपाध्यक्ष, जितेंद्र राठौर, इंद्रजीत राठौर, राममोहन राठौर, वीरेंद्र राठौर को मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर संरक्षक काली प्रसाद राठौर, अतर सिंह राठौर, सरमन राठौर, मंशाराम राठौर, आनंदीलाल राठौर, अशोक राठौर, रमेश राठौर, सुरजीत सिंह राठौर, पूर्व कोषाध्यक्ष रविप्रकाश राठौर, दयाराम राठौर, हरीशंकर राठौर, डॉ. भगवान सिंह राठौर, कमलेश राठौर, उमाशंकर राठौर, लोकेंद्र राठौर, जयहिंद राठौर, रवि राठौर आदि मौजूद रहे।



