उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

उरई (जालौन) जनपद में मतदाता जागरुकता अभियान को प्रभावी ढंग से चलाये जाने हेतु दिनाँक 08 फ़रवरी 2022 से प्रारम्भ होने वाले साप्ताहिक क्रार्यक्रमों के अंतर्गत आज द्वितीय दिवस को प्रत्येक मतदेय स्थल पर प्रस्तावित कार्यक्रम मतदान पाती का वितरण मतदान पाती घर घर जाती संदेश लाती को बूथ अम्बेस्डर एवं अध्यापकों द्वारा बड़े उत्साह से जनपद के प्रत्येक बूथ पर विभिन्न विद्यालयों द्वारा आयोजित किया गया।
इसी क्रम में आज राजकीय हाईस्कूल सिद्धपुरा, सेक्रेड हार्ड सेन्टेनरी अकादामी उरई, जालौन बालिका इण्टर कॉलेज जालौन, गाँधी इण्टर कॉलेज उरई, राजकीय हाईस्कूल मोहाना तथा डिवाइन मर्सी पब्लिक स्कूल उरई में आज शिक्षकों छात्र छात्राओ के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान पाती, “घर- घर जाती संदेश लाती ” का वितरण कर लोगो को मतदान किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत डिवाइन मर्सी पब्लिक स्कूल उरई में मतदाता जागरूकता सम्बन्धी कार्यक्रम आयोजित हुआ एवं छात्र छात्राओं के द्वारा स्वीप जालौन दर्शाता हुआ नक्शा बनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अभय कुमार श्रीवास्तव मुख्य विकास अधिकारी/ नोडल प्रभारी जनपद जालौन और श्री भगवत पटेल, जिला विद्यालय निरीक्षक जनपद जालौन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता फादर अला रमेश प्रधानाचार्य डिवाइन मर्सी पब्लिक स्कूल उरई के द्वारा की गयी। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने मतदान के महत्व के सम्बन्ध में भाषण दिये और लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी/स्वीप प्रभारी जनपद जालौन द्वारा लोगों को मतदान हेतु शपथ दिलाई गयी तथा लोगों को शत.प्रतिशत मतदान करने हेतु लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त के अतिरिक्त माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के प्रधानाचार्य और छात्र छात्रा कुल 500 लोगों के द्वारा शत प्रतिशत मतदान हेतु वर्चुअल मीटिंग में प्रतिभाग किया गया और आज के मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुये शत प्रतिशत मतदान किये जाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button