जिला प्रशासन और नगर पालिका उरई द्वारा मण्डपम गेस्टहॉउस में वेक्सीनेशन कैम्प लगाया गया

उरई/जालौन। आज मंडपम गेस्ट हाउस उरई में जिला प्रशासन एवं नगर पालिका उरई द्वारा आयोजित वेक्सिनेशन कैम्प सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कैम्प का उदघाटन श्रीमती निर्मल शर्मा एवं श्रीमती प्रभा देवी जी ने फीता काटकर किया उन्होंने सभी को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया एवं स्वम् भी वैक्सीन लगवाई। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य विकास अधिकारी ने कैम्प में आये हुए लोगो को वैक्सीन के बारे में फैलाई जा रही अफवाहों से बचने के लिए कहा उन्होंने कहा कि हम सभी को राष्ट्र हित के लिए वैक्सीन लगवाना चाहिए। जिससे हमारा परिवार एवं देश के लोग सुरक्षित हो सके। आज कार्यक्रम में एक सैकड़ा लोगो को वैक्सीन लगाई गई।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य डॉ दिलीप सेठ, नगर पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुणा, ईओ संजय कुमार, भारत विकास परिषद के अजय इटोरिया, लखन लाल, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, मनीष शंकर अग्रवाल, बलवीर सोनी, नामित सभासद अनिल चतुर्वेदी, मोती लाल वर्मा, इनरव्हील की श्रीमती अरुणा सक्सेना महिला व्यापार मंडल से श्रीमती शशि सिंह, श्रीमती आरती उपाध्याय एवं अन्य इष्ट ज्येष्ठ श्रेष्ठ नागरिकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक श्रीमती प्रीति बंसल एवं लक्ष्मण दास बाबानी ने आये हुए समस्त अतिथियों, पदाधिकारियो एवं नागरिकजनों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर व्यापार मंडल उरई द्वारा कैम्प में आये हुए समस्त मेडिकल स्टाफ श्री अरविंद सिंह, श्रीमती सुलेखा, श्रीमती विनीता, श्रीमती चंद्रमुखी एवं श्रीमती बबली को सम्मानित भी किया गया।



