उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर
कुठौंद पुलिस ने पांच लोगों को जुआ एवं शराब के साथ पकड़ा


कुठौंद थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी द्वारा सभी चौकी इंचार्जों एवं उपनिरीक्षकों को अवैध कार्यों पर लगाम लगाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं जिसको लेकर जुआरियों, मादक पदार्थ की बिक्री एवं अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ धरपकड़ की जा रही है। इसी के तहत हदरुख चौकी इंचार्ज गोकुल सिंह ने ग्राम दौन में सटीक सूचना पर सूरज सिंह के मकान के पास खेत में हार जीत की बाजी लगते समय चार लोगों को पकड़ लिया जिनके पास से 2850 एवं ताश की गड्डी व चार मोबाइल बरामद किए गए। पकड़े गए लोगों के नाम प्रमोद, लेखराज, हरिशचंद्र और प्रेम सिंह निवासीगण ग्राम दौन बताए गए हैं।