उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

30 नवम्बर को महा कैम्प का आयोजन कर दी जाएँगी SIR के संबंध में जानकारियाँ

कालपी (ज्ञानेंद्र मिश्रा)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर को लेकर फैले भ्रम को दूर करने के लिये 30 नवम्बर को नगर के खानकाह शरीफ अण्डरपास के पास समाजसेवी आसिफ कुरैशी के आवाहन पर महा कैम्प का आयोजन किया गया है जिसमें लोगों को एसआईआर की जानकारियां दी जायेगी।

नगर के प्रमुख समाजसेवी आसिफ कुरैशी ने एक वार्ता के दौरान बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर अभियान को लेकर आम जनमानस में भ्रांतियां फैली है। उसे दूर करने के लिये शकील एसके आर्ट, मुहम्मद शहवाज सोना, रहीस भाई, आजाद आदि के द्वारा इसके पहले भी नगर के कई मुहल्लों में कैम्प लगाकर एसआईआर की जानकारी देकर मदद कर रहे है। उसी क्रम में 30 नवम्बर दिन रविवार की सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खानकाह शरीफ अण्डरपास के पास भूरे मेम्बर के घर के आगे एक महा कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें लोगों को एसआईआर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर किया जायेगा तथा इसकी बारीकियां भी बतायी जायेगी। इसके अलावा और भी जानकारियां इस कैम्प में दी जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button