सिद्धेश्वर मंदिर पर कराया राम कलेवा, झूम के नाची महिलाएं

कोंच (पीडी रिछारिया) कस्बे के नईबस्ती तिराहे पर स्थित सुप्रसिद्ध सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर बुधवार को राम कलेवा का आयोजन किया गया जिसमें नगर के विभिन्न इलाकों से जुटीं सैकड़ों महिलाओं ने रीति-रिवाज के अनुसार राम सिया विवाह की रस्में निभाई और राम कलेवा कराया। भजनों और स्तुतियों पर महिलाओं ने झूम कर नृत्य किया और आयोजन का पूरा आनंद उठाया।
बुधवार की दोपहर सिद्धेश्वर मंदिर पर सैकड़ों महिलाओं का जमावड़ा रहा। मौका था धार्मिक आयोजन राम कलेवा का जिसमें रघुनंदन और जनक नंदिनी के विवाह की सभी रस्में निभाई गई। कंकण बंधन से प्रारंभ होकर राम सीता का विवाह, भांवर, पांव पखराई आदि रस्में भजनों के माध्यम से निभाई गई। भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। अंत में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन शशि अग्रवाल, उमा अग्रवाल, कविता, अर्चना बुधौलिया आदि द्वारा कराया गया था। इस दौरान मीरा चंदेरिया, माया अग्रवाल, सीता अग्रवाल, वृषभान नंदिनी, उमा, पुष्पा, गिरिजा, बबीता, रिंकी अग्रवाल, सविता सुईयां, मंजू चतुर्वेदी, पूजा, गीता, रेखा सोनी सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।