पंच कुण्डीय विष्णु महायज्ञ की पूर्ण आहूति के बाद विशाल भंडारे का किया गया आयोजन

कालपी। व्यास नगरी कालपी के पवित्र यमुना तट स्थित संत पथिक जी आश्रम में चल रहे पंच कुण्डीय विष्णु महायज्ञ की पूर्ण आहूति के बाद सैकड़ो की संख्या में आस्थावान महिलाओं व पुरुषों व बच्चों ने भण्डारा प्रसाद ग्रहण किया।
कार्तिक मास में नगर के तरीबुल्दा स्थित संत पथिक जी आश्रम में चल रहे पंच कुण्डीय विष्णु महायज्ञ व श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ व संत सम्मेलन पूज्यपाद संत पथिक जी महाराज के शिष्य स्वामी अक्षयानंद जी महाराज की देखरेख में चल रहे इस आयोजन में बडे-बडे साधु संतो का लाभ मिला तथा सुबोधानन्द जी महाराज का लोगों ने आर्शीवाद प्राप्त किया तथा बड़ी संख्या में आस्थावानों ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया। शनिवार को यज्ञ की पूर्ण आहूति के बाद रविवार को भण्डारा प्रसाद ग्रहण करने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली।
इस दिव्य एंव भव्य आयोजन को पूर्ण कराने के लिये आचार्य हेमन्त पाण्डेय हरिद्वार, यज्ञाचार्य अनिल पाण्डेय, वृद्धा ओम प्रकाश तिवारी, गोविन्द प्रसाद पाण्डेय, कालीदास पाठक, प्रहलाद अरजरिया, तरूण, विनोद त्रिपाठी, अशोक गौतम, विनोद पाण्डेय आदि आचार्य ने वैदिक मंत्रों के पूरा आयोजन सम्पन्न कराया। इस दौरान जगदीश गुप्ता, योगेन्द्र नारायण शुक्ल बैद्य, राजेश गुप्ता मिठाई लाल, विनीत गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, सुरेश वर्मा, श्यामबाबू पुरवार, पंकज पाण्डेय, शरद शुक्ला, संजय गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, डाक्टर राजेन्द्र गुप्ता, विवेक निगम, गगन गुप्ता, अंकित गुप्ता अइया आदि का सराहनीय सहयोग रहा।