अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन और प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान द्वारा किया गया वृहद वृक्षारोपण

उरई। शनिवार 10 जुलाई को कालपी रोड स्थित चमारी गौशाला में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना की प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 स्वयंप्रभा दुबे व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयनारायण चंसौलिया ने अपनी टीम के साथ कालपी रोड स्थित चमारी गौशाला में वृहद वृक्षारोपण किया। जिसमें विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किए गए।
साथ ही गौशाला में सभी ने गौ माता की आरती कर उनका सानिध्य प्राप्त किया एवं सभी ने गाय माता को गुड़ खिलाकर प्रसन्नता का अनुभव किया। गौशाला की संचालिका एवं प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना की जिलाध्यक्ष विनीता पांडे ने सभी को गौ से बने उत्पाद के बारे में अवगत कराया एवं बताया कि गाय माता हमारे जीवन के लिए कितनी उपयोगी है उनकी प्रत्येक चीज उनका प्रत्येक उत्पाद औषधि जन्य है। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 स्वयंप्रभा दुबे ने पौधारोपण के महत्व को बताते हुए अधिक से अधिक पौधे रोपित करने एवं उनका संवर्द्धन करने को कहा जिससे ऑक्सीजन के अभाव में जिस तरह का संकट लोगों ने उठाया है उससे जल्द ही निजात पाई जा सके। सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार पकट किये।
संगठन के पदाधिकारियों में डॉ0 विकास चतुर्वेदी, डॉ0 विश्वप्रभा त्रिपाठी, अनिल श्रीवास्तव, डॉ0 रमणीक श्रीवास्तव, डॉ0 रचना श्रीवास्तव, विनय गुप्ता, जया श्रीवास्तव,रंजना गुर्जर, अभिलाषा उपाध्याय, मुक्ति चतुर्वेदी, जावेद अंसारी,सुरेंद्र शर्मा, डॉ0 वर्षा राहुल, आशीष तिवारी, सुधीर प्रकाश, गुप्तेश्वर उपाध्याय, पुष्पांजलि, संतोषी, कमलेश आदि उपस्थित रहे साथ ही प्रधानमंत्री मंत्री जनकल्याणकारी योजना के पदाधिकारियों में उर्वशी गुर्जर, शालिनी तिवारी, पुष्पा अग्रवाल, शशि सिंह, नेहा उपाध्याय, सारिका सिन्हा, अरुणा दीक्षित, शिल्पी अग्रवाल, माधुरी गुप्ता, सुनीता भसीन, वंदना चतुर्वेदी, नूपुर कौशिक, हेमा अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं। विनीता पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।