समाजवादी पार्टी के सहयोगी दलों ने 2022 में सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प

उरई (जालौन)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान और प्रदेशीय निर्देशन पर आज समाजवादी पार्टी कार्यालय उरई में सपा अध्यक्ष की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी व सहयोगी दलों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष ने किया। बैठक में सपा के सहयोगी दलों में राष्ट्रीय लोकदल, महानदल, जनवादी पार्टी, प्रगतिशील, अपना दल, भागीदारी संकल्प मोर्चा, सुहेलदेव पार्टी, राष्ट्रीय उदय पार्टी, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी, पालीटिकल जस्टिस पार्टी सहित लगभग एक दर्जन पार्टियों के प्रमुखों व जिला अध्यक्षों ने भाग लिया और विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी का सहयोग करके समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। सभी दलों के नेताओं ने भाजपा सरकार को जन विरोधी, किसान बिरोधी, नौजवानों की विरोधी, संविधान विरोधी, सामंतवाद पूंजीवाद को बढ़ावा देने वाली बताते हुए कहा कि अगर इन्हे सत्ता पुनः मौका मिला तो देश और प्रदेश की हालत बद से बद्तर हो जायेंगी।सभी दलों एकजुट होकर भाजपा को जड़ से उखाड़ने और प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का दृढ़ संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा, कोषाध्यक्ष जमालुद्दीन, राष्ट्रीय लोकदल राष्ट्रीय सचिव शैलेन्द्र सिंह यादव, जिला अध्यक्ष मंगल सिंह खांगर,महानदल जिला अध्यक्ष श्यामाचरन कुशवाहा, प्रगतिशील जिला अध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाहा, अपना दल जिला अध्यक्ष गौरव पटेल, भागेदारी संकल्प मोर्चा के बुंदेलखंड प्रभारी कालूराम प्रजापति, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष त्रिलोकी प्रजापति, राष्ट्रीय उदय पार्टी के जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, पालिटिक्स जस्टिस पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी सहित समाजवादी पार्टी के नेताओ में आमीन खां, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र मौखरी, पूर्व नगर अध्यक्ष शफीकुर्रहमान, राम रतन प्रजापति, गणेश दत्त गिरि, विधानसभा अध्यक्ष कालपी विजय कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष माधौगढ़ प्रतिपाल सिंह गुर्जर, ब्लाक अध्यक्ष कुठौंद भूरे सिंह यादव, डकोर ब्लाक अध्यक्ष दिनेश जैसारी, नगर अध्यक्ष जालौन सोनू मंसूरी, नगर अध्यक्ष कदौरा इश्तियाक अली, पूर्व नगर अध्यक्ष इकवाल मंसूरी, महबूब मंसूरी, आजाद मंसूरी, महिला ज़िला अध्यक्ष मांडवी निरंजन, रेखा परिहार, बेबी शाह, बिनीता बाल्मीकि, राजकुमारी ममता कुशवाहा, आदित्य वर्मा भीम आर्मी, अंगद सिंह तोमर, हाजी जमील मंसूरी, परमात्मा शरण त्रिपाठी फौजी, आकाश कोरी, हिमांशु ठाकुर, अजय गौतम योगा, पृथ्वी सिंह यादव, फरहत उल्ला, अशोक राठौर, जमीपाल सिंह गुर्जर, अमर सिंह राजावत, अमर सिंह चंदेल, राघव अगिनहोत्री, गुड्डू महेवा, महेंद्र कठैरिया, जीवन प्रताप बाल्मीकि, केप्टन रमाशंकर सिंह, जीनू कोरी, ज्ञान सिंह राजपूत, रामलाल विश्वकर्मा, मोनू यादव कालपी, विक्रम सिंह यादव, थानसिंह यादव, नवीन विश्वकर्मा, के के प्रजापति, दरयाव सिंह यादव, शफीकुर्रहमान, धीरेन्द्र अग्रवाल, मनोज बाल्मीकि अमित विश्वकर्मा, गौरव विश्वकर्मा, रमाकांत गौतम, सोनू सरकार, मानवेन्द्र विश्वकर्मा, मिथुन नागर, मोहित सोलंकी, भंवर सिंह कुशवाहा सहित सैकड़ों समाजवादी पार्टी और सहयोगी दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा में शामिल हुए साथियों का सपा के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।