उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर

एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के वर्चुअल प्रसारण से जुड़े कार्यकर्ता

कोंच/जालौनअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दो दिवसीय 66वां राष्ट्रीय अधिवेशन 25 /26 दिसंबर को नागपुर में हो रहा है। इसके वर्चुअल प्रसारण से कार्यकर्ताओं को जोडऩे के लिए कार्यक्रम का आयोजन पूर्व बार संघ अध्यक्ष विज्ञान विशारद सीरौठिया के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई कोंच में 66वें राष्ट्रीय अधिवेशन का वर्चुअल प्रसारण नगर सह मंत्री नमन हिंगवासिया के आवास पर दिखाया गया जिसमें पूर्व बारसंघ अध्यक्ष विज्ञान विशारद सीरौठिया ने दीप प्रज्वलित कर अधिवेशन के वर्चुअल प्रसारण का शुभारंभ किया। विद्यार्थी परिषद के जिला एसएफएस प्रमुख अभय दुबे ने बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। संचालन तहसील संयोजक अनुज गुप्ता ने किया। इस दौरान जिला सह एसएफडी प्रमुख दीप गुप्ता, जिला सह एसएफएस प्रमुख निखिल गुप्ता, तहसील संयोजक अनुज गुप्ता, नगर सह मंत्री नमन हिंगवासिया, ऋषि त्रिपाठी, सचिन यादव, हर्षित तिवारी, अंचल गुप्ता, दीपक तिवारी, ऋषि अग्रवाल, राज त्रिपाठी, रोहन पाटकार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button