उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा आईटीआई कॉलेज में मनाई गई बसंत पंचमी एवं सुभाष चंद्र बोस जयंती

अकोढ़ी दुबे। जनपद के जालौन ब्लॉक में स्तिथ अकोढ़ी दुबे में अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा प्रा० आईटीआई कॉलेज में बसन्त पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर माँ सरस्वती की विशेष पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत उप प्रबंधक डॉ० प्रियंक शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती वन्दना व सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यर्पण करके किया। इसके बाद कॉलेज में उपस्थित स्टाफ व छात्र छात्रों ने देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण किया।

इस अवसर पर प्रबंधक डॉ० मयंक कुमार ने बच्चो को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि बसंत पंचमी के दिन माँ सरस्वती प्रकट हुई थी इसी कारण से यह पर्व ज्ञान, विद्या, कला व बुद्धि की देवी को समर्पित है। इस शुभ अवसर पर छात्रों ने अपने जीवन मे सुख, शांति, ज्ञान और सफलता की कामना करते हुए विधवत पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर उप प्रबंधक डॉ० प्रियंक शर्मा ने छात्रों को बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पूरा देश उनको याद कर रहा है। उनका दिया गया नारा ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ आज भी लाखों दिलों में गूंजता है। इस मौके पर संरक्षक लल्लूराम,प्रबंधक मयंक कुमार, उपप्रबंधक डॉ प्रियंक शर्मा, नीरज कुशवाहा, मदन मुरारी, सरिता, काजल, शैलजा, लक्ष्मी, शिवानी रायकवार, हरिश्चंद्र स्टाफ सहित अनेक छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button