उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

लोहिया वाहिनी म. प्र. अध्यक्ष शैलेंद्र यादव का दावा यूपी में सपा की 300 सीटें के साथ होगी जीत

उरई (जालौन) शैलेन्द्र यादव लोहिया वाहिनी अध्यक्ष मध्यप्रदेश एवं जनपद जालौन प्रभारी ने आज गुरुवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित सपा प्रत्याशी दयाशंकर वर्मा के चुनाव कार्यालय पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा सपा 300 सीटें हासिल कर सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय 100 डायल जनता की सुरक्षा के लिए चलाई है उन्होंने कहा कि जननी सुरक्षा को लेकर एम्बुलेंस का संचालन किया। उन्होंने कहा भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है अब प्रदेश की जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है यहीं कारण है कि प्रदेश में अगली सरकार सपा की बनाने जा रही है। उन्होंने दावे के साथ कहा कि जनपद जालौन की तीनों सीटें समाजवादी पार्टी प्रत्याशी जीत रहे है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार के शासन में किसान, नौजवान, बेरोजगार, शिक्षक, छात्र-छात्राओं के अलावा व्यापारी सभी परेशान दिखाई दे रहा है अब उसने भाजपा को हराने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि सपा के चुनावी घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली, किसानों का कर्ज माफ, महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी सहित तमाम जनहितकारी योजनाओं को शामिल किया गया है। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से डा. मनोज यादव मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी के अलावा अशोक राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी सोहराब खां, पूर्व नगर अध्यक्ष शफीकुर्रहमान कश्फी, महेश द्विवेदी सर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र मौखरी सहित आदि सपाजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button