सरदार बल्लभ भाई पटेल के अनुयायी हैं सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव : नीता सचान

– पीली कोठी चौराहा पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
उरई (जालौन) लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के अनुयायी है समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेता जी मुलायम सिंह यादव उक्त बात समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष नीता सचान ने आज समाजवादी पार्टी कार्यालय उरई में आयोजित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147 वीं जयंती समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पूरे प्रदेश में मनाकर संदेश देना चाहती है कि जिस तरह से सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आंदोलन करके अंग्रेजों को भगाया था और पूरे भारत देश में एकता अखंडता की अलख जगाई। उसी तरह आज हम सभी को लौह पुरुष की जयंती पर दृढ़ संकल्प लेना है कि वर्तमान में किसानों, नौजवानो, महिलाओं, बेरोजगारो पर अन्याय उत्पीडन और अत्याचार करने वाली भाजपा सरकार को भगाना है और 2022 में सपा की सरकार लाना है और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।
समाजवादी पार्टी कार्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147 वीं जयंती बड़ी भव्यता के साथ मनाई गई। पहले सुबह 10 बजे पीली कोठी चौराहा पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद पार्टी कार्यालय उरई में कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने की और मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष नीता सचान और विशिष्ट अतिथि के रूप में चित्रकूट सपा जिला प्रवक्ता सुभाष पटेल, सूरज पटेल उपस्थित रहे। संचालन वीरेंद्र सिंह यादव ने किया। विशिष्ट अतिथि सुभाष पटेल ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 562 रियायतों को विलय करके खंड खंड भारत अखंड बनाकर देश को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने महिलाओं, किसानों, नौजवानों, बेरोजगारो के ऊपर हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आंदोलन में गांधी जी के साथ सहयोग करके अंग्रेजों के खिलाफ देश की आजादी की लड़ाई लड़ी। वहीं कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने अपने अध्यक्षी भाषण में कहा कि आज जनपद का संगठन पूरी तरह मजबूत है ।जिले में सभी 1635 बूथों पर बूथ कार्यालय खुल चुके हैं।वोट बढ़ाने से लेकर बोट डलवाने वाली तीस युवाओं की टीम हर बूथ पर तैयार है। उन्होंने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि आज मजबूत इरादों वाले दृढ़ संकल्पित महापुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर संकल्प लें कि 2022 में सपा सरकार बनाने के लिए मजबूत इरादों के साथ लगातार काम करते रहें।अंत में उन्होंने आये हुए मुख्य अतिथियों और उपस्थित पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं का सफल कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया।
इस मौके पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्यक्ष, वरिष्ठ सपा नेता राजा केशवेंद सिंह जूदेव, छात्रसभा पूर्व सचिव मनोज यादव, रामरतन प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष अतर सिंह राठौर वीरेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्र पटेल चमरसेना, जिला महासचिव जैनुलाबदीन, कोषाध्यक्ष जमालुद्दीन, विधानसभा अध्यक्ष माधौगढ़ प्रतिपाल सिंह गुर्जर, नगर ब्लाक अध्यक्ष माधौगढ़ राजकुमार प्रजापति, पूर्व ब्लाक प्रमुख गुड्डू महेवा, नगर अध्यक्ष कालपी अजमत खां, कैप्टन रमाशंकर अध्यक्ष, कोंच छोटू टाईगर, ब्लाक अध्यक्ष जालौन कृपाल सिंह गुर्जर, पूर्व ब्लाक प्रमुख राखी राजपूत, वरिष्ठ नेता आमीन खां, विवेक यादव, मानसिंह पाल, जिला प्रवक्ता महेश चंद्र विश्वकर्मा, महिलासभा जिला अध्यक्ष मांडवी निरंजन मीरा राठौर, रेखा परिहार मीना तिवारी, गुडडन यादव बेबी शाह, राजकुमारी यादव, किरन चौधरी, प्रदेशीय शिक्षक नेता अशोक राठौर प्रदेशीय नेता, प्रदीप दीक्षित, रामरूप यादव, रामलाल विश्वकर्मा, शिक्षक सभा जिला अध्यक्ष अंगद सिंह तोमर, संगीत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुरेंद्र खरे, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष परमात्मा शरण त्रिपाठी फौजी, अधिवक्ता जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह गुर्जर, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हाजी जमील मंसूरी, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष जीवन प्रताप सिंह, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष पृथ्वी सिंह यादव, मजदूर सभा जिला अध्यक्ष अजय गौतम योगा, जिला अध्यक्ष युवजन सभा आकाश कोरी, नगर अध्यक्ष उरई वेद प्रकाश यादव, जिला सचिव प्रवल प्रताप सिंह, सोनेश्वर यादव, अनुज यादव मदारीपुर, जयवीर सिंह यादव, प्रदेश सचिव युवजन सभा अरसद कादरी, विधानसभा उपाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव, माजिद खां, नेतराम निरंजन राजीव पटेल, अनिरूद्घ द्विवेदी, पूर्व गुलाब जाटव शैलेन्द्र श्रीवास सभासद, गणेश सोनी, पंकज दुबे भुआ, कदौरा नगर अध्यक्ष इश्तियाक अली, ब्लाक अध्यक्ष रामसिंह यादव, ब्लाक अध्यक्ष कुठौंद भूरे सिंह यादव, जालौन नगर अध्यक्ष सानू मंसूरी, पूर्व नगर अध्यक्ष इकवाल मंसूरी, महेश शिरोमणि, राघव अग्निहोत्री, महेंद्र कठैरिया, संतोष कोरी ब्लाक प्रभारी रामपुरा, तेज सिंह धूता, राकेश विश्वकर्मा नावर, सुरेंद्र सिंह सेंगर, शिवम निपनिया, अनुज यादव डकोर, राजीव मिश्रा, अमर सिंह चंदेल, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष फरहत उल्ला, मुन्नीलाल प्रजापति, विनोद वर्मा, आलोक कुशवाहा, अशरफ मंसूरी,प्रमोद रिछारिया, के के प्रजापति, कपिल गुमावली, मैयादीन पांचाल, विक्रम सिंह यादव, लालजी बुधौलिया, विनोद रावत, विजय दोहरे, प्रवीण विश्वकर्मा, जिला महासचिव युवजन सभा, नौमान अहमद,भारत सिंह पटेल,कय्यूम करीमी, शबीउददीन, अनूप वाल्मीकि, ब्रह्म प्रकाश ओझा, राहुल पटेल, उमेश बाल्मीकि, आलोक महान,मगन मंसूरी, शिवम पटेल अकनीवा, अकील अंसारी, जीतू कुकरगांव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।