उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरमनोरंजन

नटराज एकेडमी ऑफ डांस द्वारा आयोजित ऑडिशन में बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का किया प्रदर्शन

उरई (जालौन) उरई शहर में इन दिनों से चल रहे टैलेंट वॉर सीजन 8 के ऑडिशन के बाद अब नटराज एकेडमी ऑफ डांस के द्वारा वर्कशॉप भी देना शुरू हो गई है। वर्कशॉप के दौरान टीवी शो के सुपरस्टार डांसिंग रियलिटी शो में अपनी पहचान बना चुके इंडिया बेस्ट डांस के फाइनलिस्ट राज शर्मा नटराज डांस एकेडमी में वर्कशॉप लेने मुंबई से आए और उन्होंने बच्चों को रियलिटी शो, टीवी शो के बारे में न केवल जानकारी दी बल्कि डांस के अलग अलग अंदाज में स्टेप सिखाए। राज शर्मा पूरे दिन नटराज एकेडमी और डांस में रहे। और सुबह 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक उन्होंने बच्चों को डांस वर्कशॉप लिया। इस दौरान उनके साथ मुंबई की डांसिंग टीम भी मौजूद रहे।

नटराज एकेडमी ऑफ डांस की वर्कशॉप के अलावा मॉडलिंग की वर्कशॉप अंशिता बुधौलिया खतरा खतरा शो की थीम स्टार नीली इसके अलावा रुबीना खान ने बच्चों को नई तरीके से तैयारियां करवाई नटराज अकैडमी आफ डांस के डायरेक्टर नटराज प्रदीप यादव ने बताया की जो छोटे शहरों और कस्बों के बच्चे मुंबई नहीं जा सकते बड़े कोरियोग्राफर आर्टिस्टो से डांस का हुनर नहीं सीख सकते उन सबके लिए नटराज डांस एकेडमी ने बड़ा कदम उठाया है जिसमें मुंबई के जाने-माने चेहरे टीवी रियलिटी शो के सुपरस्टार उरई शहर में आएंगे और बच्चों को हुनर सिखाएंगे।

बच्चों का डांस देखकर राज शर्मा दंग रह गए और उन्होंने कहा कि मुंबई में धूम मचाने वाले बच्चे अलग नहीं होते हैं। इन्हीं छोटे-छोटे कस्बों से उनकी जिंदगी की शुरुआत होती है और एक दिन ऐसा आता है कि वह भी टीवी और रियलिटी शो के सुपरस्टार बन जाते हैं जो छोटे कस्बों से होनर कुछ हटकर मुंबई पहुंचाते हैं असली श्रेय उन्हीं लोगों को जाता है उसी तरह नटराज एकेडमी ऑफ डांस के द्वारा यह सराहनीय काम किया जा रहा है। जिसमें बच्चों को हुनर निकालने और हुनर सिखाने का मौका मिल रहा है नटराज प्रदीप यादव को मेरी तरफ से और मुंबई की पूरी टीम की तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद जो उन्होंने सराहनीय काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button