प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते सपाईयों ने दिया ज्ञापन

कालपी। समाजवादी पार्टी के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाह्न पर पूरे प्रदेश में फैली अराजकता महंगाई व गुन्डई के विरोध में तहसील मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कालपी को सौपा गया तथा धरना के माध्यम से सरकार को कोसा गया। इस दौरान प्रशासनिक व्यवस्था चाक चौबन्द रही।
गुरूवार को प्रदेशीय आवाह्न पर सपा कार्यकर्ता जत्थे के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला तथा राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कौशल कुमार को सौपा। इस दौरान प्रमुख रूप से कार्यक्रम के प्रभारी श्रीराम पाल पूर्व मंत्री, पूर्व ब्लाक प्रमुख समर सिंह गुड्डू महेवा, अजहर बेग, बुद्ध सिंह यादव, चौधरी धीरेन्द्र यादव, पर्यवेक्षक राम रूप यादव बबीना, प्रदेशीय सचिव प्रदीप दीक्षित, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुशवाहा, विधानसभा महासचिव श्याम सिंह यादव, नगर अध्यक्ष हाजी अजमत खान, शिव बालक सिंह यादव,पूर्व चेयरमैन कमर अहमद, निर्दोष यादव, कदौरा नगर अध्यक्ष इश्तियाक अली, कदौरा ब्लाक अध्यक्ष राम सिंह यादव, अजहर बाबा, कल्लू मस्तान, कल्लू यादव काशीखेड़ा, नीरज पाल, पुष्पेंद्र सिंह, प्रशांत शुक्ला, कृष्ण गोपाल ठेकेदार, शिवेंद्र शुक्ला, महेंद, परमू यादव, रुकमणी निषाद, सज्जन त्रिपाठी, अमित तिवारी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, नमल खान सिंह यादव, विनोद द्विवेदी, राधेश्याम यादव, गुलाब यादव, अफजाल गुड्डू, अरविन्द यादव, आशुतोष यादव, शिवम दाऊ सहित भारी सख्यां में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय सिंह कुशवाहा विधानसभा अध्यक्ष व संचालन अजीत सिंह यादव सभासद ने किया।