उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

जिलाधिकारी ने गरीब असहाय निर्बल परिवारों को खाद्य सामग्री सहित बाँटी आवश्यक वस्तुएँ

उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा मोदी ग्राउंड में शहर के गरीबों व असहाय निर्बल परिवारों को भोजन वितरण किया गया। इस दौरान सभी को कोराना वायरस से बचाव की जानकारी दी गई। साफ-सफाई रखने और बार-बार साबुन से हाथ धोने की नसीहत दी गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि नगर में भोजन वितरण अभियान चलाया जा रहा है जिसमे खाद्य सामाग्री, भोजन व लंच पैकेट, दवा, सेनेटाइजर, मास्क सहित दैनिक उपयोगी वस्तुएं इत्यादि का वितरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन का कहना है कि किसी को भूखे नहीं सोने दिया जाएगा कोविड जैसी महामारी के दौरान निराश्रित, गरीब, असहाय व निर्बल वर्गों के लोगों को भूखा न रहना पड़े, जिलाधिकारी द्वारा जनपद की सभी समाजसेवी संगठन से अपील की है कि कोविड जैसी महामारी के दौरान सभी समाजसेवी संगठन बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और जरूरत मन्द लोगो की मदद करे। भोजन वितरण के दौरान कर्मवीर सिंह तहसीलदार उरई, सेवा भाव समिति-प्रभु आइये के अध्यक्ष रोहित विनायक, डॉ अंशुल, प्रतीक अग्रवाल, विजय शर्मा, शंकर लाल प्रजापति राजस्व निरीक्षक, दिग्विजय सिंह लेखपाल तहसील उरई व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button