उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

उरईजिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज राजकीय मेडिकल कालेज उरई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों/नर्सों को अपने दायित्वों के निर्वहन पर किसी प्रकार की हीला हवाली न करने का निर्देश दिया।
उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिया कि ऑक्सीजन प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए तथा किसी को भी वहां तक न पहुंचने दिया जाए। इस हेतु अलग से स्टाफ की तैनाती की जाए। अस्पताल में एक बड़ी स्क्रीन लगवाई जाए जिसका सीधा प्रसारण आईसीयू तथा कोरोना वार्ड में हो ताकि मरीजों के परिवार के लोग देख सकें तथा संतुष्ट हो सकें। अस्पताल के प्रत्येक स्टाफ को आई कार्ड जारी किए जाएं और वह अपना पहचान पत्र लगाकर रखें। यदि संभव हो तो मरीजों के परिजनों को गुलाबी कार्ड जारी किए जाएं ताकि उनकी पहचान आसानी से हो सके। ऑक्सीजन प्लांट में एक शिफ्ट में पचास कर्मचारी तथा तीन शिफ्ट हेतु डेढ़ सौ कर्मचारी लगाए जाएं। इनके सुपरवीजन हेतु तीस सुपरवाइजरों की नियुक्ति भी की जाए। उन्होंने इस दौरान आईसीयू तथा कोरोना वार्ड का भी निरीक्षण किया तथा व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि इस समय कुल दो सौ मरीज राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती हैं। मरीजों के इलाज तथा भोजन की समुचित व्यवस्था की जाए तथा देख रेख में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) प्रमिल कुमार सिंह, राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. डी. नाथ सहित समस्त मेडिकल कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button