बजट के अनुरूप सभी वार्डो में होगा समुचित विकास : नसरीन बानो

हरदोई। नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक का आयोजन नेहरू म्युनिस्पिल कन्या इंटर कालेज के प्रांगण में किया गया। जिसमें वार्षिक बजट पर आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया।
पालिका बोर्ड बैठक की अध्यक्षता चैयरमेन नसरीन बानो ने करते हुए कहा कि बजट के अनुरूप नगर के सभी वार्डो में समुचित विकास कार्यो को गति दी जायेगी। हालांकि कोरोना के चलते विकास कार्यो में कुछ अड़चन अवश्य आई है। उन्होंने कहा कि देश मे कोरोना का ग्राफ फिर से तेजी से बढ़ रहा है इसलिये सभी नगरवासी इस बीमारी से वचाव के लिये अपना ख्याल रखे। दो गज दूरी मास्क बहुत जरूरी का पालन करे। कोरोना काल मे पिछले समय मे पालिका द्वारा नगर की सफाई, सिनेटाइजेशन आदि की व्यवस्थाये सुचारू रूप से की गई है। श्रीमती बानो ने कहा कि नगर की सेवा सर्वोपरि है। सरकार की मंशा के अनुरूप सारी सुविधाओं का लाभ जनता तक पहुँचना चाहिये। इस बोर्ड बैठक में वार्षिक मूल बजट पेश किया गया। जिसको बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। जिसमे 2021-22 के मूल बजट में 36 करोड़ 39 लाख की अनुमानित आय और 36 करोड़ 27 लाख के की व्यय का बजट प्रस्तुत हुआ।वही 10 लाख अवशेष के साथ कुल 21 लाख 30 हजार की बचत का बजट पास किया गया। बार्डों में बिकास कार्य को लेकर कई निर्माण कार्यों को भी बोर्ड द्वारा हरी झंडी दी गयी। बोर्ड की इस बैठक में अधिशाषी अधिकारी विमलापति के साथ सभासदों की मौजूदगी रही और कोविड के नियमों के अनुसार सोशल डिस्टेंसिग के साथ बैठक सम्पन्न हुई।