उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर

शिक्षा की अग्रदूत राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले के मिशन शिक्षित करने का लें संकल्प – कुलदीप बौद्ध

बहुजन फाउंडेशन 14 अप्रैल से शुरू करेगा – शिक्षित करो अभियान
उरई/जालौन। तीन जनवरी राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले के जन्मदिन पर बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच व बहुजन फाउंडेशन की टीम के साथियों ने संकल्प सभा बीडीएएम ऑफिस बघौरा उरई में की। वही मंच द्वारा जनपद के कदौरा व महेवा ब्लॉक के 15 गावँ में संचालित सामुदायिक शिक्षा केन्द्र में बच्चों के साथ राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले का जन्मदिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।
इस दौरान माता सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष को याद किया गया। कि जब भारत की सामाजिक व्यवस्था में रूढ़िवादिता से महिलायें शिकार थी महिलाओं को शिक्षा से वंचित रखा गया था उस समय समाज सुधारक महात्मा ज्योति राव फूले की पत्नी राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले को ज्योतिबा राव ने प्राथमिक विद्यालय में दाखिला दिलाया और शिक्षा ग्रहण करवाई इसके बाद फूले दंपत्ति को सामाजिक बहिष्कार का भी दंश झेलना पड़ा जब सावित्रीबाई फुले विद्यालय पढ़ाने के लिए जाती थी तो लोग उन्हें रास्ते में कीचड़ और गोबर फेंक कर अपमानित करते थे किंतु उन्होंने इन सब को दरकिनार करके शिक्षा ग्रहण की और 1848 में पहला विद्यालय दलित वंचित शोषित समाज के लिए खोलकर बहुजन समाज को शिक्षा की तरफ मोड़ा था। बहुजन फाउंडेशन व हिलाल वेलफेयर सोसाइटी की संयोजिका रिहाना मंसूरी ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले की वजह से आज महिला शिक्षा के बदौलत समाज में बराबरी की भागीदार बनकर पुरुषों के बराबरी पर खड़ी हैं उन्होंने 1852 में फातिमा शेख के साथ बालिकाओं के लिए प्रथम स्कूल खोला। बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच बहुजन फाउंडेशन के संस्थापक/संयोजक कुलदीप कुमार बौद्ध ने कहा की हम सब लोगों को मिलकर माता सावित्री बाई फुले व बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर के मिशन शिक्षित करो को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना होगा। इसीलिये आज के दिन को हम लोगों को संकल्प दिवस के रूप में मनाना चाहिए। उसी दिशा में मंच की टीम प्रयास कर रही है। इसी को लेकर आगामी 14 अप्रैल डॉ अम्बेडकर जन्मदिन से एक व्यापक अभियान शिक्षित करो चलाया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button