उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर
असहना में मां के दरबार में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब


प्रिंस द्विवेदी ने बताया कि मातारानी के लिए जवारे बोना एवं उनके ऊपर श्रद्धा भाव से चढ़ाने में सुख, शांति और समृद्धि मिलती है। पौराणिक मान्यता है कि जब सृष्टि की शुरूआत हुई थी तो सबसे पहली फसल जौ की ही थी। साथ ही इसे पूर्ण फसल कहा जाता है। इसे हवन के समय देवी देवताओं को भी अर्पित किया जाता है। जौ बोने का मुख्य कारण है कि अन्न ब्रह्मा है इसलिए अन्न का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान मातारानी के द्वार पर हर दिन भजन गायन चलता रहा।