उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर
बेटियां डरें नहीं,112 पर तुरंत काल करें : रवीना त्यागी


अकबरपुर इटौरा के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में आईपीएस रवीना त्यागी ने महिलाओं को बहुत ही साधारण तरह से जानकारी दी और मंच से उतरकर उनके बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं के साथ कृषक महिलाओं से भी बात की। कहा कि किसी से भी डरने की जरूरत नहीं, हिम्मत दिखाएं, शिकायत करें। पुलिस व प्रशासन आपके साथ है। एसडीएम जालौन गुलाब सिंह ने समूह सहित स्वास्थ्य व शिक्षा आदि पर जानकारी दी। डा. ममता स्वर्णकार व महिला थाना इंचार्ज नीलेश कुमारी ने भी महिला कानूनों के विषय में बताया। कार्यक्रम आयोजक व ग्राम प्रधान अमित इतिहास ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किए।