उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद जालौन के विकास कार्यों को लेकर की समीक्षा की बैठक


जनपद जालौन में रू0 10 करोड़ से 50 करोड़ की लागत में चल रहे सेतु कार्य वेतवा कोटरा घाट पर सेतु निर्माण कार्य हेतु रू0 30.10 करोड़ अवमुक्त हुये है जिसके सापेक्ष शत प्रतिशत व्यय हो गया है। हमीरपुर कालपी मार्ग पर सम्पार सं0-194ए पर रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य हेतु रू0 12.73 करोड़ अवमुक्त हुये है जिसके सापेक्ष रू0 10.62 करोड़ का व्यय हो गया है तथा जनपद जालौन में विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत कोंच मऊ मिहौनी दबोह (म0प्र0) मार्ग पर पहुंच नदी पर पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य हेतु रू0 7.71 करोड़ अवमुक्त हुये है जिसके सापेक्ष रू0 5.77 करोड़ का व्यय हो गया हैं। उन्होने बताया कि बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे जनपद जालौन हेतु जनपद में 64 ग्रामों में अभी तक 841.5056 हे0 भूमि के सापेक्ष 817.594 हे0 भूमि का क्रय किया गया है जो 97.40 प्रतिशत हैं। अभी तक प्राप्त 524.00 करोड़ के सापेक्ष रू0 480.00 करोड़ का व्यय किया जा चुका हैं। अवशेष भूमि के अधिग्रहण की कार्यवाही चल रही हैं। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के साथ डिफेन्स इण्डस्ट्रियल कारिडोर के विकास हेतु बुन्देलखण्ड में 3000 हे0 (तीन हजार हेक्टेयर) भूमि को चिन्हित किया जाना हैं जिसके सापेक्ष तहसील उरई में 60.00हे0, तहसील कोंच में 127.283 हे0 एवं तहसील कालपी में 241.733 हे0 भूमि का चयन कर प्रस्ताव भेजा गया हैं।
प्रधानमंत्री अवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत वर्ष 2019-20 में आवंटित लक्ष्य 874 के सापेक्ष 845 आवास पूर्ण हो गये हैं, पात्र लाभार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त अवमुक्त की जा चुकी हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत वर्ष 2017-18 से 2020-21 में आवंटित लक्ष्य 11593 के सापेक्ष 3680 आवास पूर्ण हो गये है, पात्र लाभार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त अवमुक्त की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत वर्ष 2019-20 में आवंटित लक्ष्य 58 के सापेक्ष 58 आवास पूर्ण हो गये है लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया हैं। स्वच्छ भारत मिशन शहरी के अन्तर्गत सामुदायिक शौचालय 322 के सापेक्ष 473 शौचालय पूर्ण कर लिये गये हैं, व्यक्ति शौचालय लक्ष्य 15951 के सापेक्ष 15903 शौचालय पूर्ण हो गये हैं। गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अन्तर्गत जनपद में 158.16 करोड़ का परिव्यय निर्धारित करते हुए 28.74 लाख मानव दिवस सृजन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। उन्होने बताया कि मनरेगा के अन्तर्गत उक्त अभियान हेतु 28.74 लाख मानव दिवस सृजन करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए 79.54 करोड़ का परिव्यय निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष 24.41 लाख मानव दिवस सृजित करते हुए 99.72 करोड़ की धनराशि व्यय कर ली गयी है, जो मानव दिवस लक्ष्य का 85 प्रतिशत हैं। उन्होने बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा 575 सामुदायिक शौचालय तथा 22 पंचायत भवन निर्माण कराये जाने का लक्ष्य के सापेक्ष 489 सामुदायिक शौचालय एवं 50 पंचायत भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान करते हुए 457 शौचालयों का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया है तथा 9 पंचायत भवन निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। महात्मा गान्धी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के अन्तर्गत 114848 जाॅबकार्ड धारकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया जो लक्ष्य का 123.38 प्रतिशत हैं। जिसमें महिलाओं की 15.81 लाख सहभागिता सुनिश्चित की गयी जो 35.46 प्रतिशत हैं।