उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

नि.वर्तमान प्रधान/प्रशासक संघ महेवा के अध्यक्ष बने पवनदीप निषाद

सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष, ग्राम प्रधानों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने का लिया संकल्प

कालपी (जालौन)। विकासखंड महेवा कार्यालय में सोमवार को नि.वर्तमान प्रधान/प्रशासक संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में विकासखंड क्षेत्र के 30 से अधिक ग्राम प्रधान एवं प्रशासक शामिल हुए। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष पद के लिए पवनदीप निषाद के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया।

अध्यक्ष पद के लिए पवनदीप निषाद के नाम का प्रस्ताव ग्राम प्रधान सरसई राजेश सिंह ने रखा। ग्राम प्रधान सिमरा शेखपुर सहित बैठक में मौजूद अधिकांश ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद पवनदीप निषाद को नि.वर्तमान प्रधान/प्रशासक संघ महेवा का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद पवनदीप निषाद ने सभी ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ग्राम प्रधानों और प्रशासकों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करेगा। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के संचालन में आ रही समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि ग्राम निधि, मनरेगा से संबंधित भुगतान तथा ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संगठन प्रभावी ढंग से अपनी बात रखेगा। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष के हित में कार्य करना नहीं, बल्कि विकासखंड महेवा के सभी ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों की समस्याओं और अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाना है। पवनदीप निषाद ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी साथियों से सहयोग एवं सुझाव देने की अपील की। अध्यक्ष चुने जाने पर मौजूद ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों ने उन्हें बधाई दी और संगठन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

बैठक में बबलू महाराज प्रधान प्रतिनिधि मैनूपुर, सावित्री देवी प्रधान धामनी, कमल कांत प्रधान जीतामऊ, महादेव यादव प्रधान निपनियां, नन्हें प्रधान प्रतिनिधि रिनिया वैदेपुर, नीलम देवी प्रधान रायपुर, मगनलाल प्रधान भिटारी, मनोज कुमार प्रधान नसीरपुर, पवनदीप निषाद प्रधान कीरतपुर, राजेश कुमार प्रधान सरसई, नागेंद्र सिंह प्रधान मलथुआ, दिनेश कुमार यादव प्रधान बैरई, दीप्ति राठौर प्रधान सिम्हारा कासिमपुर, राजकुमारी शर्मा प्रधान दमरास, भोज निषाद प्रधान गुढ़ाखास, नरेंद्र सिंह प्रधान प्रतिनिधि सरेनी, गजराज प्रधान सिमरा शेखपुर, गोपाल दास प्रधान मडैया, नरेश बाबू प्रधान प्रतिनिधि दहेलखंड, बाल सिंह निषाद प्रधान देवकली, उमाशंकर निषाद, रामबाबू प्रधान शेखपुर गुढ़ा, माया देवी प्रधान मांगरोल, मुन्नी देवी प्रधान हथनौरा, मथुरा प्रसाद प्रधान अटरा खुर्द, इंद्रपाल सिंह प्रधान महेवा, शिव सिंह प्रधान पडरी सहित 30 से अधिक ग्राम प्रधान एवं प्रशासक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button