उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

शहीद धर्मपाल सिंह लोधी की स्मृति में बनेगा पार्क और स्मारक

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया भूमि पूजन, पौधरोपण कर दी श्रद्धांजलि

उरई। तहसील उरई के ग्राम जैसारी कला में अमर शहीद धर्मपाल सिंह लोधी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए पार्क एवं स्मारक निर्माण की पहल शुरू हो गई है। बुधवार को आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने विधिवत भूमि पूजन किया और पौधरोपण कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि देश की स्वतंत्रता, सुरक्षा और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृतियों को संरक्षित करना और नई पीढ़ी को उनके त्याग एवं राष्ट्रप्रेम से परिचित कराना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शहीद धर्मपाल सिंह लोधी की स्मृति में बनने वाला पार्क एवं स्मारक युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा और उन्हें राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगा।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने शहीद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। वहीं पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित सहित अशोक राजपूत, मनोज राजपूत, रामजी राजपूत, रेखा वर्मा, छत्रपाल सिंह राजपूत, आराधना राजपूत समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन नेत्रपाल सिंह मुखिया द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button