उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की हुई सख्त कार्रवाई, वसूला जुर्माना

टाउन हॉल से स्टेशन तक चला सघन अभियान, 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला

उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद, लोक निर्माण विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा टाउन हॉल से रेलवे स्टेशन तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण हटवाए गए।

अभियान के दौरान सड़क एवं पटरियों पर अस्थायी रूप से किए गए निर्माण, ठेले, गुमटी एवं अन्य अवरोधों को हटाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों से कुल 50 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के कारण आमजन को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी।

जनहित एवं यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में पुनः अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी तथा कहा कि नगर में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। अभियान के दौरान नगर पालिका परिषद एवं लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button