किसी के बहकावे में न आयें जब सूची में नाम हों तभी बनवाए अपना आयुष्मान कार्ड

उरई।
1. आयुष्मान कार्ड केवल पंचायत सचिवालय आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं सूचीबद्ध चिकित्सालय में ही बनाए जाते हैं।
2. अपने आधार कार्ड से स्वपंजीकरण करते हुए आयुष्मान मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भी आसानी से घर पर ही बनते हैं आयुष्मान कार्ड।
3. सूची में SECC 2011, मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान, समस्त अंत्योदय राशन कार्ड धारक लाभार्थी, चिन्हित 6 या 6 से अधिक सदस्य वाले राशन कार्ड धारक परिवार, चिन्हित 60 वर्ष से अधिक के राशन कार्ड धारक परिवार, चिन्हित उत्तर प्रदेश भवन निर्माण एवं कामगार श्रमिक ही हैं शामिल।
4. आयुष्मान वय बंदना योजना में सभी 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन है सम्मिलित।
यदि आप या आप का परिवार आयुष्मान योजना के किसी भी लाभार्थी सूची में सम्मिलित हैं, तो ही आपको योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए तक का उपचार की सुविधा प्रदेश या देश के किसी भी सूचीबद्ध राजकीय या निजी चिकित्सालय में मिलेगी। गलत जानकारी देते हुए या अवैध तरीके से बनाए गए कार्ड पर इलाज मिलना मुश्किल है। सूची में अगर नाम शामिल नहीं है फिर भी अगर आपने किसी दूसरे परिवार में अपना नाम जुड़वा कर अवैध तरीके से आयुष्मान कार्ड बनवाया है तो भी अस्पताल में अब इलाज के दौरान उनकी पहचान आसानी से करते हुए अवैध कार्डधारकों को इलाज से मना कर दिया जाएगा।
योजना में इन सात श्रेणी के लाभार्थियों का बनाया जा रहा है आयुष्मान कार्ड :
1. चिन्हित सामाजिक आर्थिक जातिगत आधारित जनगणना 2011 के लाभार्थी परिवार।
2. मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के लाभार्थी परिवार।
3. अंत्योदय अन्न योजना के समस्त लाभार्थी परिवार।
4. चिन्हित पात्र गृहस्थी 6 या 6 से अधिक सदस्यों वाले राशन कार्ड धारक परिवार।
5. चिन्हित पात्र गृहस्थी 60 या 60 वर्ष से अधिक आयु के राशन कार्ड धारक परिवार।
6. चिन्हित उत्तर प्रदेश भवन सनिर्माण एवं कामगार पंजीकृत श्रमिक
7. समस्त 70 वर्ष एवं इससे अधिक आयु (आधार कार्ड के अनुसार) के वृद्धजन।
आयुष्मान ऐप से अपना नाम देखकर ही लाभार्थी स्वपंजीकरण करते हुए या पंचायत सहायक, सीएचओ, आशा अथवा आयुष्मान मित्र से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं। 70 वर्ष आयु के वृद्धजन का भी आयुष्मान वय वंदना कार्ड सभी सूचीबद्ध चिकित्सालय में बनाए जा रहे हैं। ….. डॉ0 आशीष, डीआईयू, आयुष्मान
जनपद के सभी सरकारी चिकित्सालयों के साथ साथ सूचीबद्ध 09 निजी चिकित्सालय में भी 70 वर्ष आयु के वृद्धजनों के आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाए जा रहे हैं। किसी भी विशेष जानकारी के लिए सीएमओ कार्यालय में डीआईयू आयुष्मान से अवश्य संपर्क करें। … मुख्य चिकित्साधिकारी, जालौन
कहां बनाए जा रहे हैं नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड :
1. आयुष्मान ऐप से स्वपंजीकरण करते हुए।
2. सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीएचओ एवं आशा के द्वारा।
3. सभी पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायक के द्वारा।
4. सभी सूचीबद्ध सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल में आयुष्मान मित्र के माध्यम से।
जनपद में कौन से चिकित्सालय हैं आयुष्मान योजना में पंजीकृत :
1. राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन
2. जिला पुरुष/ महिला चिकित्सालय
3. समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जनपद जालौन (कोच, कालपी, कदौरा, नदीगांव, माधौगढ़, रामपुरा, जालौन और डकोर)
4. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कुठौंद।
5. 09 प्राइवेट हॉस्पिटल (उर्मिला हॉस्पिटल, सिद्धिविनायक हॉस्पिटल, कान्हा हॉस्पिटल, प्रगति हॉस्पिटल, नेत्र ज्योति हॉस्पिटल, नेत्रा आई एंड मदर केयर, सिंह हेल्थ केयर, शशिलता हॉस्पिटल और किलकारी मेडिकल सेंटर )



