उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति
लखनऊ जाते समय आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं उनके साथियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उरई। शनिवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय चौरसिया कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान कोतवाली पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के पास से उन्हें कार्यकर्ताओं सहित गिरफ्तार कर लिया।

करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने सभी को रिहा कर दिया। रिहाई के बाद जिलाध्यक्ष विनय चौरसिया ने कहा कि तानाशाही सरकार कितना भी जोर लगा ले, लेकिन हम बच्चों की शिक्षा और उनके हक की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे। इस मौके पर डॉ. श्रद्धा चौरसिया, प्रखर बाजपेई, धीरेन्द्र चौधरी, गौरव चौधरी मिनौरा, भूप सिंह राजपूत, किशोर मामा, प्रवीण रायकवार, अखिल यादव, गंगा चरन अहिरवार, राजाबाबू राजपूत और रामपाल राजपूत मौजूद रहे।



