उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

कुपोषण मुक्त भारत के लिए संचालित हो रहा सुपोषण अभियान : डॉ० घनश्याम अनुरागी

कांशीराम कालोनी के आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित किया गया गोदभराई और अन्नप्राशन संस्कार

उरई। संभव अभियान के तहत आज शहर के कांशीराम कालोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर अन्नप्राशन और गोद भराई का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें तीन बच्चों के अन्नप्राशन और तीन गर्भवती की गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० घनश्याम अनुरागी ने आंगनबाड़ी केंद्र पर संचालित कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के लिए दो पंखे भी भेंट किए। साथ ही अन्य सामग्री देने का भी आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार कुपोषण मुक्त भारत बनाना चाहती है। इसके लिए सुपोषण अभियान संचालित किया जा रहा है। आंगनबाड़ी विभाग के कर्मचारी इसमें तमन्यता से लगे हुए है। वह भी भरोसा देते है, उनके स्तर से जो भी मदद होगी, वह करेंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तेखार अहमद ने बताया कि कुपोषण के खिलाफ जंग में सबकी भागीदारी जरूरी है। संभव अभियान में आंगनबाड़ी केंद्रों में रोजाना गतिविधियां आयोजित कर गर्भवती और बच्चों के लिए काम किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और सुपरवाइजर इस बात का ख्याल रखें कि केंद्र पर आने वाले लाभार्थियों को सभी योजनाओं का लाभ दिया जाए। साथ ही उनकी आनलाइन फीडिंग भी की जाए। केंद्रों के कायाकल्प के लिए लगातार काम किया जा रहा है। बाल विकास परियोजना अधिकारी शहरी क्षेत्र विमलेश आर्या ने बताया कि आज का आयोजन कांशीराम कालोनी में संचालित होने वाले तीन आंगनबाड़़ी केंद्र की ओर से संयुक्त रुप से किया गया है। शहर में 185 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। इनमें 159 बच्चे कुपोषित की श्रेणी में है। जिनको उचित सलाह दी जा रही है, और मॉनिटरिंग भी की जा रही है। लाभार्थी सोनम, रिया देवी की गोदभराई की है तो कनिष्का, अभि और अभय का अन्नप्राशन किया गया। लाभार्थियों को पोषण किट की पोटली भी भेंट की गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० घनश्याम अनुरागी ने लाभार्थी सपना, सिद्धवती से बात की। लाभार्थियों ने आंगनबाड़ी केंद्र की योजनाओं पर संतुष्टि जताई। इस मौके पर ब्रह्मा देवी, मिथलेश, सुनीता, जगपति, जुलेखा, गुड्डी, पुष्पलता आदि आंगनबाड़ी कर्मचारी मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button